पटना, जून 12 -- बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के पटना परिसर में प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित एक माह का विशेष कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम स्किल हाट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 11 मई से 12 जून 2026 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से दक्ष बनाना था। इसमें बीटेक के विभिन्न विभागों और सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को डेटा संरचना एवं एल्गोरिद्म आधारित प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, पाइथन आधारित मशीन लर्निंग, जीवंत परियोजनाओं का निर्माण, सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तिगत साक्षात्कार की तैयारी कराई गई। यह भी पढ़ें- IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्...