रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी)), मेसरा के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग द्वारा मंगलवार को 'मशीन लर्निंग का उपयोग कर जियोस्पेशल डेटा एनालिटिक्स' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का उद्देश्य भू-स्थानिक आंकड़ों के विश्लेषण में आधुनिक संगणकीय तकनीकों, विशेषकर मशीन लर्निंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझना है। चर्चा के मुख्य विषयों में उपग्रह चित्रों का विश्लेषण, स्थान-आधारित डेटा प्रसंस्करण, भौगोलिक प्रणालियों के लिए पूर्वानुमान मॉडल तैयार करना और योजना निर्माण व निगरानी कार्यों में इनके परिणामों का प्रभावी उपयोग शामिल है। उद्घाटन सत्र में ...