देवघर, जून 22 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर बीआईटी देवघर में रविवार को योग सत्र एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस, स्पोर्ट्स और उन्नत भारत अभियान टीमों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक समरसता को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों ने स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया संदेश कार्यक्रम का समन्वय पूरे कार्यक्रम का समन्वय बीआईटी देवघर के एनएसएस अधिकारी डॉ. बिष्णु कुमार ने किया। एकेडमिक बिल्डिंग स्थित बैडमिंटन कोर्ट के सामने योग सत्र हुई। जिसका संचालन सीएसई विभाग के प्रो. अरविंद कुमार चौधरी ने किया। जबकि स्पोर्ट्स विभाग के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सहयोग किया। इस दौरान संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों न...