बीआईटी ने गेल के साथ किया एमओयू
रांची, अगस्त 13 -- रांची। बीआईटी मेसरा ने अपने परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विकास के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया। कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, कुलसचिव डॉ राजेश जैन और गेल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक पंचानन हलदर तथा महाप्रबंधक निखिल कुमार उपस्थित थे। इस सहयोग का उद्देश्य आवासीय क्वार्टरों, हॉस्टलों, मैस सुविधाओं और कैंटीनों को कवर करते हुए पूरे परिसर में स्वच्छ और कुशल ऊर्जा की आपूर्ति के लिए पीएनजी बुनियादी ढांचा स्थापित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.