देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर। बीआईटी मेसरा ऑफ कैंपस देवघर जसीडीह में शनिवार को एम्स देवघर द्वारा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सहयोग से हैंड्स-ओनली कम्युनिटी सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अचानक हृदय गति रुकने (सडन कार्डियक अरेस्ट्) की स्थिति में हर एक सेकंड जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय कर सकता है। ऐसी गंभीर परिस्थितियों की तत्कालिकता को समझते हुए, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर ने सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल केवल एक प्रशिक्षण अभियान नहीं है, बल्कि समुदाय को जीवन रक्षक कौशल से सशक्त बनाने और आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- फर्स्ट एंड फायर फाइटिंग विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन यह कार्यक्रम एम्स के कार्यकारी निदेशक सह मुख्य ...