रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित बीआईटी क्रिकेट लीग का पहला चैंपियन डिवाइन स्ट्राइकर्स बना। फाइनल मुकाबले में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने अवेंजर वॉरियर्स को रोमांचक संघर्ष में पराजित किया। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में अवेंजर वॉरियर्स के कप्तान डॉ. रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। डिवाइन स्ट्राइकर्स के कप्तान डॉ. श्रीधर पटनायक जल्दी आउट हो गए, जबकि अविषेक की शानदार गेंदबाजी के सामने डिवाइन की पूरी टीम 118 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवेंजर वॉरियर्स ने अविषेक और रजनीश की दमदार शुरुआत से मैच में पकड़ बनाई, लेकिन अविजित और अजय कपरदार की सटीक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। अंतिम जोड़ी मयंक परासर और नीतीश कुमार के प्रयासों के बावजूद अवेंजर वॉरियर्स लक्ष्य तक नहीं पहुंच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.