पटना, अप्रैल 3 -- बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्योग जगत की ओर से उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामलाल खेतान के साथ महासचिव अमरनाथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व सदस्य सुशील बजाज शामिल थे। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के आर्थिक व औद्योगिक परिदृश्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यपाल के साथ संक्षिप्त चर्चा की। राज्यपाल ने एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत विचारों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनके अधिकार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विषयों में राज्य के उद्यमियों को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। राज्यपाल ने यह भी अवगत कराया कि वे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.