बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन
कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। 'बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल', कोडरमा के नए शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में आए नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने किया। जबकि मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुषमा सुमन मौजूद थी। इस मौके पर रमेश हर्षधर ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि स्कूल का माहौल काफी अच्छा है और यहां पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहय्या कराई जा रही है। उन्होंने स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की और अभिभावकों से अनुरोध किया ,कि यह एक अच्छा स्कूल है। प्राचार्य डॉ. डीके सिंह ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.