भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर। बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025-26 की परीक्षा में सीनियर सेकंडरी के कुल 16 छात्र शामिल हुए थे। विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। छात्रा दिव्य ज्योति ने कुल 95 प्रतिशत अंक लाकर बायोलॉजी साइंस स्ट्रीम में विद्यालय टॉपर बनीं। दिव्य ज्योति ने बायोलॉजी विषय में 100 अंक, फिजिक्स में 87 व केमेस्ट्री में 95 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं रौनक बाजोरिया ने साइंस मैथमेटिक्स स्ट्रीम में 88 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया। विषयवार सर्वाधिक अंक लाने वालों में रौनक बाजोरिया को गणित में 93, हर्षिता शांडिल्य को अंग्रेजी में 97 व म्यूजिक में 100 अंक मिले। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल छात्रों के ब...