संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारुयों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम व व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास...