आरा, मार्च 7 -- ​बिहिया। निज संवाददाता अगर आप बिहिया नगर पंचायत के निवासी हैं और पिछले कुछ समय से होल्डिंग टैक्स के बोझ तले दबे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर पंचायत प्रशासन ने आपके बटुए को राहत देने और शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का बिगुल फूंक दिया है। ​यह खबर आपके लिए किसी लाटरी से कम नहीं है, क्योंकि अब आपको पुराने बकाये पर भारी-भरकम ब्याज या जुर्माना देने की जरूरत नहीं है। बस मूल राशि जमा कीजिए और अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाइए। ​मार्च तक ​नगर पंचायत के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि मार्च महीने के अंत तक ही उपलब्ध है। इसके बाद ओटीएस (ओटीएस) की मियाद खत्म हो जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बिहिया के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए टैक्स वसूली का यह सघन अभियान...