आरा, मार्च 14 -- -पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया टेंडर, 11 महीने में पूरा होगा कार्य -बो स्ट्रिंग गर्डर की मरम्मत से वाहनों का सफर होगा सुरक्षित ​बिहिया। निज संवाददाता दानापुर रेल मंडल के बिहिया स्टेशन के पास स्थित रेल ओवरब्रिज के दिन बहुरने वाले हैं। लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहे इस ब्रिज के पुनरुद्धार के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। रेलवे इस परियोजना पर लगभग 1.70 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इसके लिए आधिकारिक निविदा जारी कर दी गई है, जिससे न केवल रेल परिचालन सुगम होगा, बल्कि ब्रिज के ऊपर से गुजरने वाले हजारों वाहनों का सफर भी सुरक्षित हो जाएगा। ​मुख्य बिंदु : ​बड़ी योजना : Rs.1,69,84,663 की लागत से होगा ब्रिज का जीर्णोद्धार। ​तकनीकी कार्य : ब्रिज के बो-स्ट्रिंग गर्डर की विशेष मरम्मत पर रहेगा जोर। ​समय सीमा : वर...