आरा, फरवरी 18 -- बिहिया। बिहिया थाना परिसर में 20 फरवरी को भोजपुर एसपी मिस्टर राज का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां लोग सीधे अपनी समस्याएं एसपी के सामने रख सकेंगे और उसका समाधान पा सकेंगे। स्थानीय पुलिस की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतें लिखित आवेदन के साथ जनता दरबार में प्रस्तुत करें। जनता दरबार में आवेदक जमीन विवाद, अपराधिक मामलों, लंबित शिकायतों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को रख सकते हैं जहां उन पर सुनवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.