आरा, मई 27 -- -सीसीटीवी फुटेज और टावर डंप के सहारे सुराग तलाशने में जुटी डीआईयू और स्थानीय पुलिस बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के करखियां गांव के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों की ओर से सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये लूटने और बिहिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। दोनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस और डीआईयू की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

लूट की घटना लूट की वारदात को लेकर सीएसपी संचालक और शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मनोज सिंह के बयान पर तीयर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित मनोज सिंह बगही स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर उसे बैग में रखकर अपनी बाइक से कमरियांव जा रहे थे। इसी दौर...