आरा, जून 3 -- बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव से एक किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। इसे लेकर पीड़िता की मां की ओर से बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि किशोरी बगल के घर में सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए निकली थी। जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां ने बताया है कि पीरो थाना क्षेत्र के कनई टोला निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह ने उनकी पुत्री को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। यह भी पढ़ें- बिहिया में किशोरी का अपहरण, पांच पर केस जानकारी मिलते ही जब पीड़िता के परिजन कनई टोला (पीरो) स्थित आरोपित के घर पहुंचे और पूछताछ की, तो वहां मौजूद...