आरा, मई 22 -- -10 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, लापरवाह जमादारों पर गिरेगी गाज बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले की बिहिया नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी मानसून के मद्देनजर नगर को जलजमाव से मुक्ति दिलाना और दैनिक साफ-सफाई को पटरी पर लाना था। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोशबैठक में चर्चा लेकिन जैसे ही चर्चा शुरू हुई, सरकार की नई नियमावली और विभागीय बंदिशों का मुद्दा गरमा गया। बैठक में पार्षदों ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई कि सरकार की ओर से विभागीय स्तर पर काम कराने की व्यवस्था बंद किए जाने से नगर का विकास और तात्कालिक सफा...