आरा, अप्रैल 4 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया चौरास्ता पर शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला तस्कर को बैग में भरकर ले जाते अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के बिंदगावां निवासी बजरंगी सिंह की पत्नी ममता देवी है। बताया जा रहा है कि प्रभारी थानाध्यक्ष राम कुमार व एएसआई राजू पांडेय पुलिस बल के साथ चौरास्ता पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक महिला बैग में अंग्रेजी शराब लेकर आरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास खड़ी है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला पुलिस की मौजूदगी में संदिग्ध महिला की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से विभिन्न ब्रांड की 9.570 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 180 एमएल मात्रा वाले आठ पीएम ब्रांड के 24 पैकेट टेट्र...