पटना, अगस्त 29 -- बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में सब कोटा को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आरक्षण नीति की समीक्षा और उप-वर्गीकरण के समर्थन के बाद यह राजनीतिक बहस गरमा गई है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसका तीखा विरोध किया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा है कि आरक्षण की समीक्षा का मतलब इसे खत्म करना नहीं है, बल्कि इसका लाभ उन सबसे कमजोर और ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों तक पहुंचाना है, जो अब तक पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा, 'हम SC-ST के सब-कैटेगराइज़ेशन के पक्ष में हैं। हम केवल SC-ST आरक्षण की समीक्षा की बात कर रहे हैं, ताकि इस...