हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 22 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में आठ सीटों के 5,32,847 मतदाता 150 उम्मीदवारों के भाग्य का शुक्रवार को फैसला करेंगे। सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को जनसुराज और निर्दलीयों से कड़ी टक्कर मिल रही है। पटना, दरभंगा, कोसी एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जबकि तिरहुत, दरभंगा, पटना एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 993 बूथों पर मतदान होगा। सभी आठ सीटों पर निवर्तमान प्रतिनिधि भी मैदान में हैं। ये प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से करीबी मुकाबले में हैं। महागठबंधन के घटक दलों के बीच भी कई सीटों पर टक्कर होगी। राजद, कांग्रेस व वाम दलों के बीच सीट साझेदारी नहीं हो पाई। राजद ने छह तो कांग्रेस ने पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। पटना शिक्षक एवं स्नातक सीटें, कोसी ...