बिहार MLC चुनाव: राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को दूसरी बार मौका, राजद प्रत्याशी ने भरा पर्चा
पटना, जून 8 -- बिहार MLC चुनाव में अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। राजद ने एक बार फिर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील कुमार सिंह दूसरी बार विधान पार्षद बनेंगे। राजद नेता नामांकन के लिए सोमवार को विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपना नामांकन किया। विधानसभा सचिव के कक्ष में सुनील सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। यहां बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन दायर करने का आज आखिरी दिन था। इससे पहले पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि उम्मीदवारों की रेस में सुनील कुमार सिंह ही सबसे आगे हैं। उन्हें अपना कागज तैयार रखने के लिए भी कह दिया गया था। अब सुनील सिंह ने पर्चा दाखिल कर दिया है। एमएलसी चुनाव में जीत के लिए 25 वोट की जरूरत है। सबकुछ ठीक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.