मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स कमेटी की ओर से फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) बिहार चैप्टर के सहयोग से पटना में मंगलवार को बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स-2026 समारोह आयोजित किया गया। पेफी के कुमार आदित्य ने बताया कि इसमें मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर के करीब 150 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों और खेल प्रशासकों को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरपुर के हैदर परवाज, अभ्युदय शरण और खेल प्रशासन में योगदान के लिए कुमार आदित्य को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...