मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। लखीसराय जिले में आयोजित होने वाली बिहार स्टेट सीनियर विमेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में मुंगेर के दो अनुभवी रेफरी के चयन एवं नियुक्ति से जिले के खेल एवं फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चयनित रेफरियों में एक चुरंबा निवासी रजी अहमद हैं, जो वर्ष- 2006 से रेफरिंग कर रहे हैं, अपने सटीक निर्णय और बेहतरीन मैच संचालन के लिए जाने जाते हैं। वहीं, दूसरे रेफरी फुलका, जमालपुर निवासी रामरक्षा यादव हैं, जिन्होंने वर्ष- 2011 से रेफरिंग की शुरुआत की और इसके पूर्व एक खिलाड़ी के रूप में भी जिले का नाम रोशन किया।ज्ञात हो कि, दोनों रेफरी राष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंट, जिनमें ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिताएं और एसएम मोइनुल हक कप शामिल हैं, में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी नियुक्ति बिहार फुटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.