भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में चल रहे बिहार सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसका विषय 'समकालीन बिहार : पूर्वधारणाओं से परे (बिहार के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश का बहुविषयक विश्लेषण) था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मुजतबा हुसैन ने कहा कि हमारी सामाजिक संरचना में जातीय प्रधानता स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह झा ने कहा कि हमें स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। डॉ. प्रेम शंकर झा ने कहा कि हमें जातिवाद, संप्रदायवाद को भूलकर लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। डॉ. रंजना सिन्हा ने कहा कि लोग जाति को उछाल कर पावर में आना चाहते हैं। यह एक बड़ी समस्या है जिससे निजात पाने की जरूरत है। डॉ. ...