पटना, मार्च 2 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) केंद्रीय कमेटी ने 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल आक्रोश रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें बिहार से 20 हजार किसान तथा मजदूर भाग लेंगे। राजधानी पटना के जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढवले, मरियम ढवले, एआर सिंधु, विक्रम सिंह जैसे राष्ट्रीय नेता बिहार के सभी जिलों से जत्था लेकर जाएंगे और किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों को दिल्ली चलने का आह्वान करेंगे। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक अजय कुमार, बिनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.