बिहार सीमा से सटे यूपी के गांवों में बनेंगी 5 सड़कें
बगहा, जून 2 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बिहार सीमा से सटे पांच गांव विकसित होंगे। इन गांवों में लगभग 13.42 करोड़ रुपये की लागत से पांच महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों का शिलान्यास कुशीनगर सांसद एवं खड्डा विधायक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से किया। सड़क निर्माण से उत्तर प्रदेश के पांच गांवों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि बिहार के सीमावर्ती आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क संपर्क अत्यंत आवश्यक है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग जर्जर और कच्ची सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी झेल रहे थे। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। सड़क निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.