छपरा, दिसम्बर 27 -- सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया निर्णय सोनपुर । संवाद सूत्र बिहार राज्य सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने आगामी 16 और 17 जनवरी को न्यायिक कार्य करते हुए राज्यव्यापी मौन व्रत कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम पिछले वर्ष 16 जनवरी को अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारियों द्वारा की गई राज्यव्यापी हड़ताल की पहली बरसी के अवसर पर किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में न्यायालय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में मानक संचालन प्रक्रिया का गठन, वेतनमान में संशोधन तथा पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।संघ ने यह भी निर्णय लिया कि इन मांगों को लेकर...