मधुबनी, मई 30 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। ललित कर्पूरी स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने वाली 23 सफल छात्राओं को शनिवार को सम्राट अशोक भवन में आयोजित समारोह में मंत्री नीतीश मिश्रा ने सम्मानित किया। सभी छात्राओं ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल में सफलता प्राप्त की है। मंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित अभ्यर्थियों में सपना कुमारी, वंदना कुमारी, नैना कुमारी, स्वी कुमारी, सपना कुमारी, आरती कुमारी, सचिन कुमारी, गौशाल कुमारी, लालचंद कुमारी, सुनीत कुमारी, राकेश रंजन, तरीकेशी कुमारी, संजना कुमारी, राधा कुमारी, रिंकू कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी, प्रिया कुमारी, बुष्णा कुमारी, चंदा कुमारी, अमित कुमार, चंदन कुमार एवं प्राणे सिंह शामिल हैं।

महिलाओं की उपलब्धि मौके ...