पटना, दिसम्बर 14 -- सुशील कुमार पांडेय की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआईपीटीएफ) को बिहार सरकार ने वैध संगठन के रूप में मान्यता प्रदान की है। इस जीत की खुशी में संघ के निबंधित कार्यालय भुवनेश्वर शिक्षक सेवा सदन, पटना में रविवार को बैठक हुई। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं एआईपीटीएफ ट्रस्टी बृजनंदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडे, मिथिलेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद यादव, राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद सहित 38 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रेमचंद ने बताया कि संघ के विरुद्ध आपत्ति दर्ज की गई थी। निरीक्षक निबंधन ने सभी साक्ष्यों की गहन जांच की, इसके बाद संघ को मान्यता दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.