पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा पेश बजट 2026 को लेकर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि यह बजट पूर्णिया और सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबादी, भौगोलिक स्थिति और रणनीतिक महत्व के बावजूद पूर्णिया को बजट में न तो कोई बड़ी योजना मिली और न ही विकास की स्पष्ट दिशा दिखाई दी। राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया जैसे जिले को आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार है। न तो किसी बड़े मेडिकल संस्थान की घोषणा हुई, न सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और न ही मेडिकल कॉलेज को लेकर कोई ठोस प्रावधान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी हालात चिंताजनक हैं। कॉलेजों में संसाधनों की कमी, तकनीकी शिक्षा का अभाव और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी कोई ठोस योजना बजट में नजर नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.