बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा का निधन इमामगंज में शोक की लहर
गया, मई 12 -- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता गया जी मानपुर निवासी बागी कुमार वर्मा का मंगलवार को दिल्ली में असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही इमामगंज, डुमरिया और बांकेबाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. वर्मा केंद्रीय मंत्री रहे स्व. उपेंद्र नाथ वर्मा के पुत्र थे। वे मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे और सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके थे। उनके निधन पर जदयू के पूर्व जिला सचिव मिथिलेश सिंह दांगी, वीरेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, रणजीत प्रसाद समेत कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.