नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- अजय कुमार पांडेय बिहार में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले हजारों लोग इस मद में मिलने वाले अनुदान का इंतजार कर रहे हैं। इस मद में अनुदान नहीं मिलने के कारण आवेदन एक साल से अधिक समय से लंबित हैं। आवंटन में देरी के कारण आवेदकों की सूची लंबी होती जा रही है। अब इस संबंध में विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए हैं। आवेदनों का ब्योरा जुटाने का काम शुरू किया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखकर आवेदकों की सूची अद्यतन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवेदकों के वाहनों के सभी कागजात के सत्यापन से लेकर अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। परिवहन अधिकारियों को कहा गया है कि सूची बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 और बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2026 (संशोधित) के अनुसार अद्यतन करनी है, ताकि पुराने...