नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बिहार समेत 17 अंतरराज्यीय रूटों पर एसी बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए इसकी घोषणा की है। उनका कहना है कि दिल्ली से बिहार रूट की फिजिबिलिटी का अध्ययन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही बिहार सरकार के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया जाएगा। इन बसों का संचालन 'एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स' (एएसआरटीयू) की ओर से निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत दिल्ली परिवहन निगम दिल्ली से बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली से सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली से धारूहेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.