लखनऊ, मार्च 10 -- चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बने होटल के कमरे में सोमवार देर रात युवक ने फांसी लगा ली। कमरा न खुलने पर होटल के स्टॉफ ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नाका थाने का फोर्स होटल पहुंचा। पुलिस ने होटल कर्मियों के सहयोग कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में जाकर देखा कि युवक पंखे से गमछे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन परिजनों को घटना की जानकारी दी। बिहार के सीतामढ़ी मेथौरा,बिशनपुर डुमरा अवनीश कुमार झा (28) का शव सोमवार देर रात चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बने आर्शीवाद होटल के कमरा नंबर 103में मिला। होटल के स्टॉफ ने बताया कि युवक बीते सात मार्च को आ था। वहां पर उसने कमरा लिया। होटल के स्टॉफ ने युवक का आधार कार्ड लेकर उसे कमरा नंबर 10...