मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक प्रभात राघव ने शुक्रवार को 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में औचक छापेमारी की। सीसीएम हाजीपुर से ट्रेन में सवार हुए और विभिन्न एसी कोचों की जांच शुरू की। इस दौरान जेनरल टिकट पर एसी कोच में सवार नौ यात्रियों को पकड़ा गया। कुछ यात्री जांच होते देख स्लीपर बोगी में भाग गए।पकड़े गये यात्रियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया गया। आरपीएफ पोस्ट से सभी जुर्माना भरकर छूटे। इससे पूर्व पकड़े गए यात्रियों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया, जहां एक यात्री ने जुर्माने को लेकर नाराजगी जताई।बिना यूनिफॉर्म वाले स्टॉल संचालको को चेतावनी:सीसीएम के साथ आए अधिकारियों ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर स्थित खाने-पीने के स्टॉलो...