मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में साफ-सफाई और जागरूकता को लेकर लोगों को संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन चौक पर एक विशेष आयोजन हुआ, जहां जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बैलून उड़ाकर स्वच्छता और विकास का संदेश दिया। इस मौके पर सदर एसडीओ चंदन कुमार झा और डीएसपी कुमारी रश्मि भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह राज्य के विकास और बेहतर भविष्य के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि बैलून के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बिहार और मिथिला में अपार संभावनाएं हैं और लोगों के सहयोग से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.