पटना, जुलाई 28 -- टीपीएस कॉलेज, पटना के कौटिल्य सभागार में मंगलवार को बिहार विवि अधिनियम 2026 के विरोध में पाटलिपुत्र विवि के अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक संघ, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ और छात्र प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रो. रवि कांत सिन्हा ने की। इसमें पाटलिपुत्र विवि के 25 से अधिक कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने प्रस्तावित विधेयक को उच्च शिक्षा के लिए घातक बताते हुए इसका विरोध किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक विवि की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने वाला है। शिक्षकेत्तर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों के अधिकारों पर किए जा रहे प्रहार को गंभीर चिंता का विषय बताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विवि की स्वायत्तता पर हमला बर्द...