सीवान, जून 20 -- महाराजगंज। अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की 139 वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को बिहार विभूति व आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है। मौके पर प्रो. प्रमित सिंह, प्रो गुंजन श्रीवास्तव, प्रो शंभू सिंह, प्रो सुनील महतो, प्रो आशीष कुमार व प्रो शंभू कुमार सहित सभी कर्मचारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...