महोबा, नवम्बर 14 -- महोबा, संवाददाता। बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए की जीत पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम ने साबित किया है कि जनता भाजपा के पक्ष में है। बिहार चुनाव में बड़ी बड़ी बाते कहने वाले महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी है। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर सुबह से ही लोग टीवी सैट पर चिपककर परिणामों के रूझान देख रहे थे। मोबाइल पर भी लोग परिणाम की अपडेट लेते रहे। जैसे ही एनडीए के पक्ष में रूझान मिले भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जनता ने सच्चाई का साथ दिया। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम किए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.