बिहार विधान परिषद चुनाव का शंखनाद, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग; नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव
नई दिल्ली, मई 26 -- Bihar Legislative Council Elections: बिहार के सियासी गलियारों से एक बहुत बड़ी और अहम खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए इस कार्यक्रम के बाद राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा कोटे की इन सीटों पर होने वाले इस चुनाव से बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आएंगे। विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के आधार पर इन सीटों के नतीजे काफी हद तक तय माने जा रहे हैं, लेकिन उम्मीदवारों के चयन को लेकर अभी से जबरदस्त लॉबिंग देखने को मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.