पटना, मई 26 -- Bihar Legislative Council Elections: बिहार के सियासी गलियारों से एक बहुत बड़ी और अहम खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यानी कुल 10 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए इस कार्यक्रम के बाद राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा कोटे की इन सीटों पर होने वाले इस चुनाव से बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आएंगे। विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के आधार पर इन सीटों के नतीजे काफी हद तक तय माने जा रहे हैं, लेकिन उम्मीदवारों के चयन को लेकर अभी से जबरदस्त लॉबिंग देखने को मिल रही है। बता दें कि...