बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव कब तक? शिक्षक और स्नातक की ये सीटें हो रहीं खाली
पटना, अगस्त 28 -- Bihar News: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों का चुनाव कार्यक्रम अगले चार सप्ताह में घोषित होगा। इन आठ सीटों चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं चार सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। इन सभी सीटों के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को खत्म होने वाला है। इनमें निर्दलीय तीन, भाजपा के दो एवं कांग्रेस, भाकपा एवं जदयू के एक -एक निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में पटना में भाजपा, दरभंगा में कांग्रेस, सारण में निर्दलीय एवं तिरहुत में भाकपा के विधान पार्षद हैं। जबकि, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में पटना में जदयू, दरभंगा में निर्दलीय, कोसी में भाजपा और तिरहुत में निर्दलीय विधान पार्षद हैं। इन निर्वाचित प्रतिनिधियों को पुन: विधान परिषद की सदस्यता के लिए मशक्कत करनी होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.