पटना, मई 6 -- बिहार विधानसभा के निर्माणाधीन संग्रहालय में पांच गैलरी और ऑडिटोरियम होंगे। गैलरी में विधानसभा के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन संग्रहालय को लेकर भवन निर्माण विभाग और सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शशिकांत ने अध्यक्ष को विधानसभा संग्रहालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। इसके बाद अध्यक्ष ने निर्माण स्थल का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन संग्रहालय का थ्रीडी प्रेजेंटेशन बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने निर्माण कार्य ...