पटना, अप्रैल 23 -- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट 24 अप्रैल को होगा। सम्राट सरकार शुक्रवार को विश्वास मत हासिल करेगी। इसके लिए बिहार विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। फिर इस पर वोटिंग होगी। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक पश्चिम बंगाल से लौटने लगे हैं। विधायकों का पटना पहुंचना शुरू हो गया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद सूबे में 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ...