हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 16 -- पूर्व मंत्री विनोद नरायण झा बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बनाये जाएंगे। भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को इसकी सूची भेज दी गई है। वहीं, कृष्ण कुमार ऋषि, कुमार शैलेंद्र, गायत्री देवी और रत्नेश कुमार सचेतक को बनाने की अनुशंसा पार्टी की ओर से की गई है। वहीं, लोजपा के राजू तिवारी सचेतक होंगे। विधानसभा की ओर से शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। मालूम हो कि विनोद नारायण झा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, राजेंद्र गुप्ता को विधान परिषद में भाजपा का उपनेता तथा जनक राम को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी सूची विधान परिषद के सभापति को भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...