रांची, अप्रैल 7 -- झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान के बीच राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। पार्टी के एक कार्यक्रम को लेकर रांची पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के किसी भी दल को दरकिनार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर एक-दो लोगों को भी टिकट दिया गया।दोनों दलों के नेताओं में हो चुकी है जुबानी जंग बता दें कि बिहार चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले झामुमो ने तब अपनी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि राजद ने पार्टी को एक भी सीट नहीं दी। इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखी गई थी। राजद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार रांची पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जबर...