शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- फोटो : 34 जीत के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। शाहजहांपुर,संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही पूरे जिले में जश्न का माहौल रहा। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष, महानगर शिल्पी गुप्ता ने किया। एनडीए की जीत की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय जयकारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की जीत जनता के विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले...