भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर। बिहार विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की अध्ययन दल- 1 राज्य के अन्दर 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों की स्थल अध्ययन यात्रा पर निकलेगा। जल संसाधन विभाग ने संबंधित जिलों को आगाह किया है। यह समिति यात्रा के दौरान विगत पांच वर्षों में सरकार के सभी विभागों से जिला स्तरीय पदाधिकारियों को नियम, विनियम, विधि, उपविधि आदि कितने प्राप्त हुए और उसके कार्यान्वयन की दिशा में क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा कौन-कौन से कदम उठाये गये हैं, के संबंध में विचार-विमर्श करेगी। समिति 28 सितंबर को अररिया, 29 सितंबर को किशनगंज, 30 सितंबर को पूर्णिया और एक अक्टूबर को कटिहार जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 ...