पटना, मार्च 14 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा और विधायक आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने शनिवार को उन्होंने पटना जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। इसमें पटना डीएम एवं एसएसपी शामिल हुए। बैठक में स्पीकर ने कहा कि विधानसभा परिसर और विधायक आवास वाले क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्पीकर प्रेम कुमार ने बैठक में कहा कि विधानसभा के मुख्य द्वार से प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच की जाए। आईडी जांच के उपरांत ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश प्रधान मार्शल की अनुमति के बिना नहीं दिया जाए। इसके अतिरिक्त विधान मंडल परिसर एवं अन्य गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर सख्ती से निगरानी करने को कहा गया। साथ ही, विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.