बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में सीवान की बेटियों का डंका
सीवान, अगस्त 9 -- (सीवान से नीरज कुमार पाठक की रिपोर्ट)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 में सीवान जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छह अगस्त को पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 38 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में सीवान की छात्राओं स्नेहा कुमारी और अन्नू कुमारी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। स्नेहा कुमारी माध्यमिक विद्यालय, कुरुआ, बड़हरिया की छात्रा हैं, जबकि अन्नू कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रिसौरा, महाराजगंज की छात्रा हैं।
जिलास्तरीय ऑनलाइन चरण में दिखाया दम बीएसईबी ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.