समस्तीपुर, अगस्त 16 -- सरायरंजन, निसं.। बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ, समस्तीपुर जिला इकाई का गठन शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि सरोज कुमार झा एवं रतन कुमार उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भुवन नारायण मिश्रा को जिला अध्यक्ष, कुंदन कुमार सिंह एवं शशि कुमारी को उपाध्यक्ष, रामपुकार साहनी को जिला महासचिव, गोपाल महतो को जिला सचिव, हरिओम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, अमरजीत कुमार साहनी को मीडिया प्रभारी, कुमारी चांदनी को जिला प्रवक्ता एवं प्रशांत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- बीपीएससी अध्यापक संघ की कैमूर जिला इ...